जहानाबाद, नवम्बर 24 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। हाजत में बंदी अनिल सिंह उर्फ टुनटुन कुशवाहा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर अरवल समाहरणालय के समक्ष अरवल विकास मंच एवं किसान संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। मंच के मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। धरना को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि अरवल में फर्जी शराब पीने के मामले में अनिल सिंह उर्फ टुनटुन कुशवाहा की हाजत में मौत हो गई थी। घटना को चार माह बीत जाने के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवज...