Jahanabad News: नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ में उमड़ रही भीड़
जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड के बराबर महादेव बिगहा मोड़ के समीप आयोजित रूद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही हवन, पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है। वहीं शाम में भजन व कथा का आयोजन चल रहा है। बराबर में श्रावणी मेला को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं ज्यादातर लोग आसपास के भी रूद्र महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। यज्ञ समिति के सदस्य मुकुल यादव, मुकेश रंजन आदि ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रावणी मेला में आए श्रद्धालु रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.