Jahanabad News: नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई
जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के महादेव विगहा में 9 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ स्थल बराबर पहाड़ी की तलहटी में विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में बनाया गया है। यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर 5 किलोमीटर दूर उदेरा स्थान बराज पहुंचा। वहां फल्गु नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बाजे, डीजे के साथ सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे। यज्ञ का आयोजन वृंदावन में महाराज देवकीनंदन आश्रम के सौजन्य से किया गया है। यज्ञ में विधिवत प्रवचन कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू होगा। यज्ञ को लेकर आसपास से ग्रामीण इलाके में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.