Jahanabad News: नोआवां-सिजोला सड़क झाड़ियों से घिरी, गड्ढों से बढ़ी परेशानी
जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। नोआवां-सिजोला मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल है। अरवल- जहानाबाद एनएच-33 से जुड़ने वाली इस सड़क के दोनों किनारों पर झाड़ियां उग आने से सड़क संकरी हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। सामने से वाहन आने पर पास देने में भी कठिनाई होती है। पैदल यात्रियों के लिए सड़क किनारे चलने की जगह तक नहीं बची है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की समुचित सफाई और मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से झाड़ियों की कटाई, नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.