जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- नोआवां में श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवां में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन गुरुवार को हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। जहानाबाद, अरवल, गया और पटना सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं से कथा पंडाल भरा रहा। जय श्रीराम और जय देवराहा बाबा के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार धार्मिक न्यास परिषद एवं महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव सायण कुणाल का अंगवस्त्र, माला और श्रीरामचरितमानस भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि नोआवां सिद्धभूमि और तपोभूमि है। सिद्ध संत देवराहा बाबा का बचपन और प्रारंभिक साधना इसी धरती पर हुई थी। यहां आकर वे स्वयं को धन्य महसूस ...