जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक के तत्वावधान में कुर्था स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच की तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ भी उपलब्ध कराईं। जांच के दौरान जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें आगामी 4 नवंबर को ऑपरेशन के लिए अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। अस्पताल में मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को दवा, भोजन एवं रहने की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। मरीजों को घर से अस्पताल तक लाने और ऑपरेशन के बाद वापस पहुँचाने के लिए वाहन की व्...