Jahanabad News: नीट परीक्षा सफल छात्रा को किया गया सम्मानित
जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। नीट परीक्षा में बेहतर रैंक से सफल होने वाली छात्रा अनामिका कुमारी को लगातार सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जदयू के प्रदेश नेता संतोष कुशवाहा और विनोद सिंह ने उनके पैतृक गांव कोरियम जाकर पुष्प गुच्छ के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अनामिका की सफलता जिले क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले समय में अनामिका की कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुशवाहा, रोहित सिंह अपनी समर्थकों के साथ मौजूद रहकर छात्र के आत्मविश्वास को भरपूर समर्थन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.