Jahanabad News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र से बदमाशों ने मोबाइल छीना
जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के काको मोड़ से उत्तर ऑफिसर कॉलोनी के समीप पटना - गया सड़क मार्ग पर रविवार की रात करीब पौने आठ बजे बदमाशों ने एक छात्र से उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित छात्र रवि कुमार जिलाधिकारी आवास के समीप के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी जा रही है। अपने साथ हुई घटना के संबंध में छात्र का कहना है कि वह नीट की तैयारी कर रहे हैं। पौने आठ बजे के करीब वह लाइब्रेरी में जाने के लिए घर से निकले थे। मोबाइल फोन से बात करते हुए वह मुख्य सड़क मार्ग से जा रहे थे। उसी क्रम में चार बदमाशों का गिरोह छात्र को अकेला पाकर उसे घेर लिया और डरा धमकाकर उनका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश रेलवे ट्रैक की ओर भाग निकले। सूचना पाकर छात्र के अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.