Jahanabad News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद, जुलाई 12 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और साथ में काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायल को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार अमथुआ गांव निवासी मुख्तार आलम इब्राहिमपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। शनिवार को वह अन्य मजदूरों के साथ छत पर निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर ढह गया, जिसकी चपेट में आने से वह मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.