जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: रेडक्रॉस ने 30 टीबी मरीजों को बांटे पौष्टिक खाद्य पैकेट जिला को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला को टीबी मुक्त बनाने के अभियान के तहत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गुरुवार को रेडक्रॉस भवन के सभाकक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टीबी रोग से प्रभावित 30 लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा अनुशंसित मासिक खाद्य पैकेट प्रदान किया गया। बताते चलें कि रेडक्रॉस द्वारा विगत जून माह से यह निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और आज का वितरण इसी मुहिम का हिस्सा है। मरीजों को बांटे गए इस विशेष पौष्टिक खाद्य पैकेट में तीन किलो चना, डेढ़ किलो मसूर दाल, एक किलो मूंगफली दाना, आधा kilo सोयाबीन और ढाई सौ ग्राम वनस्पति त...