जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: मनोविज्ञान का अध्ययन केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं स्थानीय स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा इंडक्शन मीट का आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- टीपीएस कॉलेज में नवप्रवेशियों के लिए हुआ इंडक्शन मीटकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता तिवारी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि मनोविज्ञान मानव व्यवहार, व्यक्तित्व और मानसिक प्रक्रियाओं को समझने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, सकारात्मक सोच और जिज्ञासु दृ...