Jahanabad News: निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरूषों महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्धारित उतीमपुर तालाब से जल भरकर यज्ञ स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष और भजन-कीर्तन किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कलशयात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर अनुष्ठान की भव्यता में चार चांद लगा दिया। यात्रा के दौरान हो रहे वर्षा ने कार्यक्रम को खुशगवार बना दिया। फोटो- 18 जुलाई जेहाना- 20 कैप्शन- हुलासगंज में आयोजित श्रीमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.