जहानाबाद, अगस्त 26 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता परसबिगहा थाना क्षेत्र के चंदहरिया गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में प्रेम कुमार घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया। इस मामले में घायल व्यक्ति के द्वारा गांव के ही पहलाद कुमार सहित दो लोगों के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट एवं सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि उपरोक्त लोगों ने मुझे देखते हीं गाली गलौज करने लगे जब गाली देने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से रॉड से सिर पर हमला कर दिया जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोट आई और बेहोश होकर मैं वहीं पर गिर गया हालांकि शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे तब तक उक्त दोनों ने ग्रामीणों के आते दे...