जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: कई घरों में पानी की आपूर्ति हुई बाधित घोसी, निज़ संवाददाता घोसी नगर पंचायत के पुरानी अस्पताल के समीप नल जल का पाइप कट जाने के कारण दर्जनों घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गयी है। दरअसल पुरानी अस्पताल के सरकारी खाली पड़े जमीन में नाला का निर्माण कराया जा रहा है जिसके खुदाई के दौरान नल जल का पाइप कट गया जिसके कारण इलाके के कई घरों में पेयजल आपूर्ति आपूर्ति बंद हो गई। लोग पानी को लेकर आसपास के चापाकल एवं निजी घरों के समर्सिबल मोटर का सहारा लेकर अपनी प्यास को बुझा रहा है। पुरानी अस्पताल में लगे हथिया चापाकल भी कई महीनों से खराब पड़ा है जिसके कारण लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में लोगों का बताना है कि संवेदक के लापरवाही के कारण लोगों का पेयजल आपूर्ति बाधित हुआ है। इस सिलसिले में स्थानीय लोग...