Jahanabad News: नाला अतिक्रमण के कारण वार्ड संख्या 6 में जलजमाव की समस्या गंभीर
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। शहर क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। जलजमाव के कारण कई घरों से पानी निकलना मुश्किल हो गया है।
जलजमाव का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार, जलजमाव का मुख्य कारण परंपरागत नाले का अतिक्रमण है। कुछ बुजुर्गों ने बताया कि कभी यह नाला 30 फीट से अधिक चौड़ा हुआ करता था, जो अतिक्रमण के कारण सिमटकर कई जगहों पर दो-तीन फीट रह गया है। धीरे-धीरे अतिक्रमण के कारण इसका अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है।
जलनिकासी की समस्या स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्तमान में इस नाले का अस्तित्व मखदुमपुर थाना से लेकर बिस्कोमान गोदाम तक ही बचा हुआ है। कभी यह नाला वार्ड संख्या 12 से लेकर वार्ड संख्या 5 तक लंबा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.