जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शनिवार की बधार में सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली गई। मोटर किसान प्रमोद कुमार की थी। किसान ने बताया कि सुबह सिंचाई करने के लिए खेत पर गया तो समरसेबल का बॉक्स टूटा हुआ था और मोटर गायब था। चोरी होने से किसान के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध मे स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: खेत से मोटर चोरी, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...