Jahanabad News: नारायणपुर गांव से मोटर पंप सहित बैट्री की चोरी
जहानाबाद, अगस्त 3 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगभग दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर की चोरी की घटना के बाद अब चोरों ने चोरी का पैटर्न बदल दिया है। अब बधार में धान रोपनी को लेकर चल रहे मोटर पंप की चोरी धड़ल्ले से जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात में नारायणपुर गांव के बधार से एक मोटर पंप को चोरो ने गायब कर दिया। जब पंप मालिक घर पर खाना खाने गया हुआ था। घटना रात 11 बजे के आसपास की बताई जाती है। इस समय गांव के बगल में खड़ी गांव के ही एक टोटो की बैट्री को भी चोरों ने गायब कर दिया। इस संबंध में कमलेश यादव एवं सविंदर यादव द्वारा हुलासगंज थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.