जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना के पुलिस मसौढ़ी के समीप एक गांव में छापेमारी कर अपहरण के मामले में फरार चल रहा विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी करते हुए सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला घोसी थाना में दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस अनुसंधान कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ लाई थी जिसका बयान कोर्ट में कलम बंद कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...