जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता कंदौल गांव के पास मंगलवार को नहर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि मृतक पचपन वर्षीय मुन्ना मांझी महकार थाना के आरपी गांव का निवासी था। परिजनों द्वारा मंगलवार की रात को ही घटना की जानकारी मिलने पर शिनाख्त की गयी थी। परिजनों के अनुसार सुबह में घर से मछली मारने निकला था उसके बाद लापता हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने डूब कर मरने की बात पर आशंका जाहिर की है। वहीं लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास कहीं पानी इतना अधिक नहीं है जिसमें वह डूब सकता है। हालांकि थानाध्यक्ष द्वारा कारणों के संबंध में बताया कि सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मिल सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...