जहानाबाद, जुलाई 30 -- Jahanabad News: किसानों को पानी की आवश्यकता पड़ी तो नहर दे गया दगा हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश के अभाव में धान रोपनी प्रभावित, किसान परेशानसिंचाई व्यवस्था का संकट नहरों में पानी सूख जाने के कारण धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐन वक्त पर खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसान चिंता में डूबे हुए हैं। अधिकांशत: गांवों में यही हाल है। लगभग एक सप्ताह तक नहर में आये पानी से किसानों द्वारा युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया। दिन भर ट्रैक्टरों की कर्कश आवाज से बधार गुंजायमान हो रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर नहर सूख गया। अब किसानों को आसमान निहारने के सिवाय कोई उपाय भी नहीं है।गिने चुने गांव ऐसे हैं जहां पचास फीसदी...