Jahanabad News: नहरों में अगले एक सप्ताह तक छोड़े जाने को लेकर पानी का स्टॉक बराज में जमा
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। उदेरा स्थान से निकलने वाला विभिन्न नहर शाखा में पानी का प्रवाह जारी रहेगा। इस संदर्भ में उदेरा स्थान बराज के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि बराज में पर्याप्त मात्रा में पानी का स्टॉक जमा है। उन्होंने बताया कि ऊपर से मिली सूचना के आधार पर रविवार की रात में ज्यादा पानी आने से नदी में तीन गेटों को खोला गया था ताकि बराज पर पानी का दबाव कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि रविवार के सुबह 8:00 बजे बराज के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है ताकि बराज में आवश्यकता अनुसार पानी जमा रहे और इलाके में सिंचाई को लेकर पानी का लगातार प्रवाह नहरों में चलता रहे। उन्होंने बताया कि झारखंड में हो रही वर्षा के मद्देनजर बराज के गेटों को खोलना एवं बंद करना लगा रहता है। उन्होंने बताया कि अभी बराज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.