Jahanabad News: नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता के उपाय इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में नशा विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया। तख्तियों पर नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशा मुक्ति अपनाएं, स्वस्थ समाज बनाएं, नशा है बर्बादी का कारण, इससे बचें हर नर-नारी शामिल कई संदेश लिखे थे। बच्चों ने लोगों से नशे का त्याग कर स्वस्थ एवं बेहतर समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। विद्यालयों में आयोजित जागरूकता गतिविधियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.