जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद अरवल में साधना कुमारी के द्वारा जनता दरबार लगाकर नगर वासियों के फरियाद को सुना गया। नगर परिषद में लगभग 150 लोग अपने-अपने समस्या को लेकर जनता दरबार में उपस्थित हुए। जिसमें ज्यादातर 70 से 75 समस्याएं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े हुए रहे हैं। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कुछ लोग नाली गली तो कुछ लोग स्ट्रीट लाइट तो कुछ लोग रास्ते पक्की कारण या पेपर ब्लॉक लगवाने के लिए आवेदन दिए हैं। जनता दरबार में साधना कुमारी ने कई सारी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया। साथ ही दौरान भीड़ ज्यादा होने के कारण वार्ड संख्या 21 की एक महिला का तबीयत खराब हो गयी और वह चक्कर लगने के कारण कार्यालय में ही गिर पड़ी या खबर सुनते ही अध्यक्ष साधना कुमारी ने जनता दरबार वहीं पर ...