Jahanabad News: नदी से मिला व्यक्ति का शव, अभी नहीं हुई पहचान
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर से गुजरी जमुनईया नदी से (गांधी मैदान के निकट) गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला। पानी मे छहलाए शव का हल्ला होने पर लोगों की भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने शव की पहचान नही की। इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी। नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद बलों के साथ वहां पहुंचे। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल में भेजा गया है। बताया गया है कि एक महिला नदी किनारे के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। उस दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे शव पर पड़ी। हल्ला होते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। किसी ने मृतक की पहचान नहीं की। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि कहीं नदी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.