Jahanabad News: नगर परिषद अध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं
जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन कर नगर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने आवास योजना की राशि दिलाने, नाली-गली की सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन का भरोसा लोगों को दिया गया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना नगर परिषद की प्राथमिकता है। आम लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.