Jahanabad News: नगर थाने के सिपाही को एसपी ने किया सस्पेंड
जहानाबाद, नवम्बर 6 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के एक सिपाही (पीटीसी) सुजीत कुमार को एसपी ने निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। अपराधियों से सांठगांठ रखने एवं थाने की गोपनीयता भंग करने के अलावे अन्य संगीन आरोप के आलोक में उक्त सिपाही को सस्पेंड कर उन्हें पुलिस लाइन में भेजा गया है। एसपी कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार की शाम इसकी पुष्टि की है। खबर के अनुसार नगर थानाध्यक्ष के द्वारा उक्त सिपाही की गतिविधि एवं हरकत के बारे में एसपी को विभागीय पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था। उक्त सिपाही पर अपराधियों से मेल -मिलाप रखने और उन्हें संदिग्ध आचरण का पुलिसकर्मी बताया गया था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नगर थाने के सिपाही को एसपी ने किया सस्पेंड यह भी सूचित किया गया था कि उक्त सिपाही के ऐसे आचरण से पुलिस की छवि धूमिल हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.