Jahanabad News: नए अंचल अधिकारी ने संभाला पदभार, त्वरित समाधान पर रहेगा जोर
जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी प्रखंड के नए अंचल अधिकारी के रूप में गोपाल पासवान ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सहित अन्य राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जाएगी। नए अंचल अधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से बिना किसी बिचौलिये के सीधे अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि सभी मामलों का नियमानुसार और समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.