Jahanabad News: धान के खेत में गिरने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरी पंचायत के डिहुरी गांव में सोमवार को धान के खेत में गिरने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी रमुन मांझी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, रमुन मांझी खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वे धान के खेत में पानी के बीच गिर गए। काफी देर बाद जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध के पानी में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.