जहानाबाद, अक्टूबर 30 -- पैक्स अध्यक्षों की छह सूत्री मांगें Jahanabad News: अतिरिक्त ब्याज भुगतान, धान खरीद का लक्ष्य 50 प्रतिशत करने और कमीशन व मिलिंग शुल्क में वृद्धि की मांग अरवल, निज संवाददाता। जिले में पैक्स एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों की बैठक 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में धान अधिप्राप्ति के दौरान सहकारी समितियों को हो रही वित्तीय एवं व्यावहारिक परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से छह प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन तैयार किया।बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि सहकारी समितियों पर धान अधिप्राप्ति मद में लगे अतिरिक्त ब्याज का भुगतान किया जाए तथा धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य जिले के कुल धान उत्पादन का 50 प्रतिशत निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही वर्ष 2012-13 से कमीशन, मिलिंग शुल्क, मंडी श्रम शुल...