जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड की तिरा पंचायत के धबल बीघा गांव में रविवार की शाम पचास वर्षीय एक महिला के साथ मारपीट की गयी। जिसमें रीना देवी नामक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। इसका इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के कारण के संबंध में पीड़िता द्वारा बताया गया कि गांव में ही वह दुकान चला कर गुजर बसर कर रही हूं। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही श्याम बाबू उर्फ हवा यादव द्वारा जबरन रंगदारी के रूप में पैसा नहीं दिए जाने को लेकर मारपीट की गयी है। हालांकि इस संबंध में हुलासगंज थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी इस महिला के साथ मारपीट की घटना उसके द्वारा किया गया था लेकिन ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव कर मामले को रफा दफा कर दिया गया था।

हिंदी हि...