Jahanabad News: दो हादसों के पीड़ित परिवारों से मिलीं जिला परिषद सदस्य , हरसंभव मदद का दिया भरोसा
जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर भाग-एक की जिला परिषद सदस्य अमृता रानी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बुधवार को मृतकों के घर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दो युवकों की असामयिक मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
शोकाकुल परिवारों के लिए सहयोग अमृता रानी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें, वह उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी मृतक युवकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि पालीगंज थाना क्षेत्र के मसौढ़ा नहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.