जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता । पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलावर थाना क्षेत्र के बारा गांव में छापेमारी की गयी। एएलटीएफ की टीम के सहयोग से की गयी इस कार्रवाई में 660 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया, जबकि 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी। इस मौके पर संचालित दो शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि शराब के निर्माण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि शराब के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...