Jahanabad News: दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवती घायल
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के चंदा राज खरसा नहर रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 30 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान प्रीति कुमारी पिता महेंद्र यादव ग्राम राज खरसा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदा बाजार से अपने घर राज खरसा लौट रही थी। इसी दौरान मध्य विद्यालय राज खरसा की ओर से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल स्वार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवती को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.