जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: चार बच्चों संग थाने में गुहार लगाने पहुंची दोनों महिलाएं जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के मलहचक मोहल्ला स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर एक तीसरी महिला के साथ फरार हो गए। इस संबंध में दोनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ गुहार लगाने के लिए गुरुवार को नगर थाने में पहुंची थी।

महिलाओं का दुख एक महिला का कहना है कि 15 साल पहले उसकी शादी शकूराबाद इलाके के निवासी राजू लाल नामक व्यक्त से हुई थी। वह होटल में काम करते थे। शादी के बाद दांपत्य जीवन दो बच्चे हुए। इसके बाद होटल में काम करने वाली एक दूसरी महिला के साथ शादी रचा लिया। उनसे भी दो संतान हुई। यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं अपने चारों बच्चों के संग मलहचक मोहल्ला में किराए के मकान में रहती थीं। बत...