जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में युवा उत्सव से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, लोक कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने तथा युवाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 एवं 31 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला, संस्कृति एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि युवा उत्सव में कुल पाँच विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी। यह भी पढ़ें- Begusarai New...