Jahanabad News: दो क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट, चार गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण इलाके में महुआ शराब बनाने के लिए छुपाकर रखा हुआ दो क्विंटल से अधिक जावा महुआ जप्त कर उसे विनष्ट किया। बताया गया है कि तस्करों के द्वारा शराब बनाने की तैयारी की थी। छोटे-छोटे जरकिन एवं गैलनों में महुआ - मीठा को फूलाया जा रहा था। सर्च अभियान के दौरान मामला पकड़ा गया। 215 किलो जावा महुआ विनष्ट किये जाने की जानकारी दी गयी है। यह भी बताया गया है कि शराब बेचने और पीने के मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भट्ठी तोड़कर बड़े पैमाने पर पुलिस ने जावा महुआ किया नष्ट सभी के खिलाफ अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.