जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना क्षेत्र में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने ठीकरौर गांव निवासी उपेंद्र कुमार और जितेंद्र यादव के घर यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों आरोपित न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: फरार आरोपियों के घर चिपकाए गए इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...