जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता भेलावर थाना क्षेत्र के नेरथुआ मठ में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया। मामले में थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रेतर कार्रवाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...