जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जनसंख्या परिगणना के सफल संचालन और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जनगणना के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या परिगणना का क्षेत्रीय कार्य फरवरी 2027 में निर्धारित है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और चार्ज अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनगणना कार्य को व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से स...