जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम Jahanabad News: तीन लेयर में बरती जाएगी निगरानी, जिले को मिला है अतिरिक्त बल एरिया डोमिनेशन कर एसपी ने असामाजिक तत्वों को दी सांकेतिक चेतावनी शांतिपूर्ण पर्व सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट 01 हजार के करीब पुलिसकर्मी शिफ्ट वाइज दशहरे पर करेंगे डयूटी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा पर विधि - व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद पुलिस चौकस है। गुरुवार की देर शाम तक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में बलों के साथ शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च (एरिया डोमिनेशन) निकाला। इस एरिया डोमिनेशन के माध्यम से एसपी ने असामाजिक तत्वों को सांकेतिक चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दशहरे पर कुछ गड़बड़ी करने की मंशा पाल रखी है तो वे सावधान हो जाएं, क्योंकि पुलिस प्रशासन...