जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- दुर्गा पूजा और विकास कार्यों की समीक्षा Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, राजस्व विभाग एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था से संबंधित किसी भी आवश्यकता अथवा आकस्मिक परिस्थिति में हर समय उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। साथ ही, आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व संपन्न कराने पर जोर दिया। राजस्व विभाग की समीक्षा के ...