जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा के नियम Jahanabad News: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर होगी पूजा समिति के पदाधिकारियों की जवाबदेही कार्यपालक अभियंता ने शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर दिया जोर जहानाबाद, नगर संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विद्युत विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। कार्यपालक अभियंता नंदलाल चौधरी ने बताया कि सभी पूजा पंडालों और विद्युत सजावट के लिए विभाग से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य है। पंडालों का निर्माण हाई वोल्टेज बिजली लाइनों, ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी पर किया जाना चाहिए। विद्युत सुरक्षा के लिए निर्धारित लोड के अनुरूप मानक एलटी आर्मर्ड केबल का इस्तेमाल करने का निर्देश दिय...