Jahanabad News: दुकान की आड़ में गांजा बेचने वाले दो भाई गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। बंधुगंज बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने करीब ढाई किलो सूखा गांजा बरामद किया है। कार्रवाई में दो तस्कर नागेंद्र पंडित और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। घोसी डीएसपी सह थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि जहानाबाद उत्पाद पुलिस को गांजा बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर घोसी पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं और दुकान की आड़ में गांजा बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा के सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बंधुगंज से 95 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.