Jahanabad News: दुकान का करकट उखाड़ कर हजारों के सामान ले भागे चोर
जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में संचालित एक जेनरल स्टोर की दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई। अपराधियों ने दुकान का करकट उखाड़ कर उसमें रखे करीब 30 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति ले भागा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। दुकानदार धनराज कुमार ने बताया है कि गुरुवार की सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि आपके दुकान का करकट तोड़ा हुआ है। जब वे लोग आए और दुकान के भीतर गए तो देखा की पीतल के कई बर्तन, ड्राई फ्रूट और करीब तीन हजार नगद रुपए गायब है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। पूर्व में भी दो बार असामाजिक तत्वों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फोटो- 15 अक्टूबर जेहाना- 21 कैप्शन- भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में संचालित एक जेनरल स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.