जहानाबाद, नवम्बर 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मेहंदिया, कलेर सहित विभिन्न गांवों और बाजारों में दीपों व रंग-बिरंगी रोशनी से रौनक छाई रही। लोगों ने घरों और दुकानों की साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की तथा शाम को विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दीपावली को लेकर बाजारों में मिठाई, फल-फूल, पूजन सामग्री, मिट्टी के दीये और सजावटी सामान की दुकानों पर भीड़ रही। इस बार बिजली की झालरों और एलईडी लाइटों का आकर्षण अधिक दिखा, जिससे मोमबत्तियों की बिक्री अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, पारंपरिक मिट्टी के दीयों के प्रति लोगों का लगाव बरकरार रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: रोशनी के पर्व दीपावली पर आस्था और उमंग का अनूठा संगम शाम होत...