जहानाबाद, नवम्बर 7 -- दीपावली पर अग्निशमन विभाग की तैयारियां Jahanabad News: पटाखा दुकानों की लगातार हो रही जांच पटाखा दुकानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश थानों में भी अग्निशमन वाहन के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की रहेगी तैनाती जहानाबाद, नगर संवाददाता दीपावली के दौरान आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व के मद्देनजर विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पटाखा दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। दुकानदारों को सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा आग बुझाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन विभाग ने शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर दमकल गाड़ियों की तैनाती करने का निर्णय लिया है, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल...