Jahanabad News: दीपावली-छठ को लेकर दागियों का किया जा रहा सत्यापन
जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कुर्था और मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस टीम दागी अपराधियों के घर-घर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन कर रही है। इस दौरान विशेष रूप से उन लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिनका पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का इतिहास रहा है और जिनके नाम थाना अभिलेख में गुंडा सूची के अंतर्गत दर्ज हैं। पुलिस ऐसे लोगों की वर्तमान गतिविधियों, उनके ठिकानों और अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन कर रही है, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक घटना को रोका जा सके। पर्वों के दौरान भीड़भाड़ और लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है। फोटो- 27 अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.