जहानाबाद, अक्टूबर 29 -- पानी के अभाव में बंद सार्वजनिक शौचालय Jahanabad News: पानी की सुविधा नहीं रहने से बेकार पड़ा है शौचालय खुले में शौच करने को विवश हैं 75 घरों की आबादी वाले दलित टोले के लोग मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के खलकोचक दलित टोला में 6 वर्ष पहले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया था। लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मोहल्ला में करीब 75 घर दलित समुदाय के लोग रहते हैं। बहुत कम लोगों के पास निजी शौचालय है। इस परिस्थिति में बहुत से लोग खुले स्थान पर शौच करने को मजबूर हैं। इससे गंदगी फैलती है। एक तरफ नगर पंचायत को ओडिएफ प्लस घोषित किया गया है ,तो दूसरी ओर शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्थानीय नागरिक प्रिन्स कुमार ने बताया कि एक सार्वजनिक शौचालय क...