Jahanabad News: दमड़ी बीघा टोला में बिजली कर्मियों के साथ मारपीट
जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जय मंगल बीघा गांव के दमड़ी बीघा टोला में स्मार्ट मीटर जांच करने गए कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में ओमप्रकाश कुमार के द्वारा करपी थाना में आवेदन देकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की गई है। करपी थाना को दिए आवेदन में ओमप्रकाश कुमार एवं राजकुमार ने कहा है कि दमड़ी बीघा गांव में निर्मला देवी के स्मार्ट मीटर को जांच करने गए थे। इस समय निर्मला देवी के पुत्र एवं अन्य दो लोगों के द्वारा मारपीट की गई। सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए करपी थाना में आवेदन दिया गया है एवं प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: अवर अभियंता के साथ मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.