जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर टाली गांव में पुराने विवाद और पुलिसिया कार्रवाई से नाराज आरोपी ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में घुसकर की गई इस हिंसक मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंकज कुमार, राजमणि देवी और माधुरी देवी समेत चार लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: केस वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व पीड़ित परिवार की एक बच्ची की आंख में चोट लग गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। इसी मामले में सोमवार को थाना की ओर से दूसरे पक्ष को नोटिस भेजी गई थी। इससे नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और ग...